MSME योजना के अतंर्गत किसानों की जमीन हड़पने की कोशिश पर किसानों का विरोध मुखर
गोंदिया - जिला प्रशासन द्वारा गोंदिया के करीब ग्राम डोंगरगांव के किसानों की लगभग 98 एकड़ खेती की जमीन का अधिग्रहित करने के लिए 30 अक्टूबर 2026 को धारा 32(2) के तहत नेाटिस जारी किए जाने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस अन्याय के खिलाफ अब सांसद प्रशांत पडोले ने किसानों को साथ देने का मन बनाकर उप जिलाधिकारी भैय्याजी बेहेरे एवं उपविभागीय अधिकारी तथा भूसंपादन अधिकारी चंद्रभान खंडाईत के कार्यालय पङुँच कर मुख्यमंत्री के नाम कल 23 नवंबर को एक ज्ञापन सौंपकर इस भूमि अधिग्रहण के नोटिसों को रद्द करने की मांग की है।
नोटिस में 30 दिन का समय देकर किसानों को अपना आक्षेप दर्ज करने कहा गया है।किसानों ने इस समय सीमा और योजना का विरोध करते हुए अपनी जमीन बचाने के लिए डोंगरगांव ग्राम पंचायत ने 31 अक्टूबर 2026 की विशेष ग्रामसभा में अधिग्रहण का विरोध करते हुए सर्वानुमति से प्रस्ताव पारित कर लिया और इस मामले में सांसद प्रशांत पडोले ने भी किसानों के हित की आवाज को बुलंद कर दी है।औद्योगिक क्षेत्र मुंडीपार एम आई डी सी में 122.42 एकड़ जमीन विगत् 34 वर्षों से बिना उपयोग के वीरान पड़ी है, इसके बावजूद डोंगरगांव के किसानों की खेती की जमीन का अधिग्रहित करने का क्या मकसद है यही विचार करने योग्य बात है। किसानों का कहना है कि उस खाली जमीन का उपयोग कर वहाँ योजना चलाई जाए जिससे किसानों को राहत मिल सके।


Social Plugin