वेल्डिंग की  चिंगारी और गैस सिलेंड़र के सम्पर्क से हुए विस्फोट में वेल्डर की मौत

गोंदिया-

छोटा गोंदिया शिवनगर परिसर स्थित वेल्डिंग वर्कशॉप में सीसीटीवी में कैद हुई एक घटना का  सामने आई है जिसमें गैस कटर से ड्म  काटते समय अचानक विस्फोट होता  दिख रहा है।इस घटना में गैस कटर से ड्रम काटते समय अचानक हुए विस्फोट में गंभीर रूप से जख्मी वेल्डर योगेश कुंवरलाल रहांगडाले की अस्पताल में मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले शिवनगर छोटा गोंदिया निवासी योगेश कुंवर लाल रहांगडाले (उम्र 36 वर्ष) कल 25 नवंबर की शाम 7:30 बजे के दौरान अपनी वेल्डिंग दुकान में गैस कटर से एक ड्रम को काट रहा था। उस दौरान हुए अचानक विस्फोट में योगेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे उपचार के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा जांच कर उसे मृत घोषित किया।

  पुलिस हवलदार सुनील भंडारकर द्वारा गोंदिया शहर पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करवाया गया है,आगे की जांच पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार सुनील भंडारकर कर रहे हैं।