चलती कार का टायर फटने के बाद कार TVS जुपिटर से टकराई
मोरगांव अर्जुनी :- मोरगांवअर्जुनी के पास कोरंभी में सोमवार, 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:00 बजे एक कार का टायर फटने के बाद अनियंत्रणित कार ने दो-पहिया वाहन को टक्कर मार दी । इस घटना में दो-पहिया वाहन के बुर्जुग चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद उनकी 19 वर्षीय पोती गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक बुजुर्ग की पहचान साधु नकाडे (70 वर्ष; निवासी कोरंभीटोला) के रूप में हुई है। साधु नकाडे अपनी 19 वर्षीय पोती के साथ TVS जुपिटर स्कूटर पर अर्जुनी-मोरगांव से कोरंभीटोला की ओर जा रहे थे। उसी समय, वड़सा की ओर से अर्जुनी-मोरगांव आ रही एक तेज़ रफ़्तार कार MH 04 BG 8857 का टायर अचानक फट गया। ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण छूटने से बेकाबू कार ने नकाडे के स्कूटर को ज़ोरदार टक्कर मारी।टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि साधु नकाडे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ दो-पहिया वाहन पर पीछे बैठी उनकी 19 वर्षीय पोती भी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर मिलते ही अर्जुनी-मोरगांव की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अर्जुनी-मोरगांव पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर काले की देखरेख में मामले की आगे की जांच चल रही है।

Social Plugin