गांजे की तस्करी करने के आरोप में पुणे ट्रैफिक पुलिस का कांस्टेबल तेलंगाना में गिरफ्तार




पुणे-
पुलिस के विश्रामबाग ट्रैफिक विभाग में तैनात पुलिसकर्मी नितीन ज्ञानू शिंदे को तेलंगाना के वरंगल जिले में 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किए जाने बरामद गांजे की कीमत करीब ₹6 लाख बताई गई है। आरोप है कि शिंदे मेडिकल लीव के दौरान ट्रेन से गांजे की तस्करी कर रहा था और उसकी योजना थी कि उडिशा से गांजा लाकर महाराष्ट्र में सप्लाई किया जाे।तेलंगाना पुलिस ने उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस मोबाइल फोन की जांच कर कथित तस्करी नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका का पता लगा रही है। मामले की आगे की जांच तेलंगाना पुलिस कर रही है।

णे पु इस घटना के सामने आने के बाद पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने आरोपी पुलिसकर्मी को तुरंत प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है। यह गिरफ्तारी तेलंगना के वारंगल जिले के नेक्कोंडा (Nekkonda) पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब ₹6 लाख मूल्य का 12 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी पुलिसकर्मी 7 अक्टूबर से मेडिकल लीव (बीमारी की छुट्टी) पर था। वह ओडिशा से गांजे की यह खेप लेकर बस स्टैंड पर खड़ा था, तभी खुफिया जानकारी के आधार पर स्थानीय पुलिस ने उसे दबोच लिया।इस मामले में तेलंगना पुलिस Narcotic Drugs and Psychotropic Substances (NDPS) Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।गिरफ्तारी के बाद, तेलंगाना पुलिस ने उसे स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।