निरंतर मेहनत करना ही सफलता की पूॅँजी है - मा.पूजा गायकवाड़

                                              हिंदी पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह 

गोंदिया-  स्थानिय गोंदिया शिक्षण संस्था, गोंदिया द्वारा संचालित न.मा.द. महाविद्यालय, गोंदिया के हिंदी विभाग एवं आय.क्यु.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में  हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी पखवाडा कार्यक्रम का आयोजन दि.15 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक किया गया था । जिसके अंतर्गत   दि.05 अक्तुबर 2026 को हिंदी पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया । प्रस्तुत कार्यक्रम में मंच पर अध्यक्ष प्राचार्य डॉ.रविन्द्र मोहतुरे सर, मुख्य अतिथी मा.पुजा गायकवाड़ मॅडम, उपविभागीय अधिकारी, तिरोडा, विशेष अतिथी डॉ.एजाज शेख सर, कला संकाय प्रमुख डॉ.एच.पी.पारधी सर, वाणिज्य विभाग प्रमुख डॉ.सरिता उदापुरकर मॅडम, डॉ.भावेश जसानी सर, हिंदी विभाग प्रमुख डॉ.एफ.एम.शाह सर उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती व शिक्षा महर्षि स्व.मनोहरभाई पटेल के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई । इसके पश्चात कार्यक्रम के अतिथियों को शॉल, सम्मान चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत सत्कार किया गया।

समारोह की प्रस्तावना हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.एफ.एम. शाह ने प्रस्तुत की । उन्होंने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में वर्तमान में हिंदी के महत्व को अभिव्यक्त किया तथा हिंदी भाषा की उपयोगिता के लाभ  बताऐं । 

मुख्य अतिथी मा.पुजा गायकवाड़ मॅडम ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व को बताते हुए स्पर्धा परीक्षा पर मार्गदर्शन किया । उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य निर्धारित करते हुए 8-10 घंटे निरंतर अध्ययन करें एवं सफलता मिलने तक लगातार प्रयास करे । लगातार मेहनत से ही वे एक उच्च पद पर पहुॅंच सकते है । अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकते है । इस प्रकार के विचारों को उन्होंने अभिव्यक्त किया।

विशेष अतिथी डॉ.एजाज शेख सर ने हिंदी के महत्व को दर्शाते हुए कहा कि हिंदी ने आज सारे हिंदुस्तान को जोड़कर रखा है । हम अलग प्रांत में जाकर भी हिंदी में एक-दुसरे से वार्तालाप कर सकते है । हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है तथा संपूर्ण देश में हिंदी बोली-सुनी जाती है, ऐसा प्रतिपादन उन्होंने किया । कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ.रविन्द्र मोहतुरे सर ने भी हिंदी एवं कला शाखा के माध्यम से पढ़ते हुए विद्यार्थियों को अपना भविष्य बनाने हेतु प्रोत्साहित किया एवं निरंतर अध्ययन करते रहने की सलाह दी । 

       इसके पश्चात हिंदी पखवाड़ा अंतर्गत पुरस्कार वितरण किया गया । जिनमें निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार साहिल नागवंशी, द्वितीय प्राची चुलपार, तृतीय समीक्षा कामरकर, हिंदी काव्यपाठ प्रतियोगिता में साहिल नागवंशी, द्वितीय दीपीका माने, तृतीय शाश्वत बोरकर तथा हिंदी गीतगायन प्रतियोगिता में प्रथम शाश्वत बोरकर, द्वितीय सुहानी गजभिये, तृतीय संजना बावने इन विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । साथ ही हिंदी तथा हिंदी साहित्य विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा दिक्षा राउत एवं नेहा टेकाम को स्मृति चिन्ह दिया गया।

      प्रस्तुत कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रा.योगेश भोयर, डॉ.चवरे, डॉ.किशोर वासनिक, डॉ.प्रवीणकुमार, डॉ.बबन मेश्राम, डॉ.संतोष होतचंदानी, डॉ.उदापुरे, डॉ.बैस, डॉ.जाधव, प्रा.उरविल पटेल, प्रा.साखरे, प्रा.निनावे, प्रा.वानखेडे, प्रा.वासनिक, डॉ.गेडेकर, डॉ.पाटील, डॉ.नंदेश्वर आदि प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे ।

उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन कु.कुदसिया फातिमा मेमन एवं गीतांश असाटी तथा आभार प्रदर्शन डॉ.सुषमा निकोसे ने किया । कार्यक्रम में सफल बनाने में डॉ.मस्तान शाह, प्रा.एस.एन.गुप्ता, डॉ.निकोसे मॅडम, आयोजन समिती के विद्यार्थियों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अथक प्रयास