दूसरी वरीयता वाले वोट निर्णायक साबित हुए
अभिजीत वंजारी की जीत में ......
भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले व कांग्रेसी उम्मीदवार अभिजीत वंजारी नके बीच चल रही जीत की रेस आखिर लगभग 4,000 वोटों के अंतर से कांग्रेस के खाते में जाने का प्रमुख कारण नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के बागी उम्मीदवार नितेश कराले को मिले 'दूसरी वरीयता वाले वोट निर्णायक रहे।
भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले की हार ,भाजपा के लिए एक राजनीतिक झटका ही है।इस चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी .पर जजैसा वातावरण देश और समाज को पभावित कर रहा है उसके चलते भी माना जा रहा था कि यह सीट मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के लिए कठीन साबित हो सकती है और हुआ भी यही।उनकी प्रतिष्ठा को तो धक्वा लगा ही है।
महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की सीट ) पर हुए चुनाव के अंतिम नतीजे आ चुके हैं। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने जीत दर्ज की है।
वोटों की संख्याऔर नतीजों का विवरण -
- विजेता: अभिजीत वंजारी (कांग्रेस) — इन्हें कुल 67,231 वोट मिले।
- निकटतम प्रतिद्वंद्वी: सुधाकर कोहाले (भाजपा) — इन्हें कुल 63,960 वोट मिले।
- जीत का अंतर: 3,271 वोट
महत्वपूर्ण मोड़ - शुरुवात में पहली वरीयता (फर्स्ट प्रेफरेंस) के वोटों की गिनती के दूसरे दौर तक भाजपा के सुधाकर कोहाले 4,294 वोटों से आगे चल रहे थे । कोहले को 60,924 और वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। हालांकि, किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए आवश्यक कोटे के बराबर वोट न मिलने के कारण गिनती दूसरी वरीयता के वोटों और एलिमिनेशन राउंड के कारण अंतिम दौर में बाजी पलट गई और कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बना ली।

Social Plugin