उत्साह के साथ मनाया गया जनता सहकारी बँक का स्थापना दिवस
गोंदिया -
  विदर्भ की अग्रणी जनता सहकारी बँक लिमिटेड, गोंदिया का 58 वां स्थापना दिवस समारोह देशबंधु वार्ड, गोंदिया स्थित बैंक के मुख्यालय में मंगलवार, 20 अक्टूबर दशहरा पर्व पर दोपहर 2:30 बजे बैंक के अध्यक्ष सी.ए. दिनेश दादरीवाल इनकी अध्यक्षता में तथा प्रबंधन मंडल समिती के अध्यक्ष सी.ए. सुशील अग्रवाल की प्रमुख उपस्थिती में मनाया गया।

        सर्वप्रथम उपस्थित समस्त संचालकों ने दिप प्रज्वलन व माॅं लक्ष्मी की प्रतिमा का पूजन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। इस अवसर पर सी.ए. सुशील अग्रवाल ने जनता बैंक के विकास के लिये सभी संस्थापक संचालकों के योगदान की प्रशंसा की तथा दिवंगत सभी संस्थापक संचालकों के प्रति अपनी आदरांजली अर्पण की, इसी क्रम में बैंक के अध्यक्ष सी.ए. दिनेश दादरीवाल ने बैंक के सभी कर्मचारीयों की बैंक में समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनकी सराहना की।

साथ ही आज के स्पर्धा युग में बैंक को और आगे प्रगति की ओर ले जाने हेतु प्रयास करने कहते हुए, अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर प्रत्येक आहवान का निडरता से सामना करने की क्षमता बनाये रखना होगा।
         कार्यक्रम में वरिष्ठ संचालक जगदिश अग्रवाल, मोहन बसंल, सुनील केलनका, डॉ त्रिलोक गुरलवार, सौ. हर्षिला वैद्य, कु. शिला तिवारी एवं प्रबंधन समिती सदस्य राकेश वर्मा व उमंग पटेल के साथ ही बैंक के सीईओ  उमेश जोशी तथा बैंक की अन्य शाखाओं के व्यवस्थापक श्याम गोटे तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सुत्र संचालन सौ. नेहा मानकर तथा आभार प्रदर्शन उपासना दियेवार ने किया। 
-------------------