ऍड. योगेश अग्रवाल ‘बापू’ के नेतृत्व में गोंदिया में गूंजा ‘जय बापू’ का संदेश

गांधी जयंती पर निकली भव्य स्वच्छता, सद्भावना एवं जनजागृति रैली; शहर के मार्गों पर उमड़ा जनसैलाब

गोंदिया- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय बापू युवा संगठन एवं नगर परिषद, गोंदिया के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता, श्रमदान, सद्भावना एवं जनजागृति का संदेश देने वाली भव्य रैली का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय बापू युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट योगेश अग्रवाल ‘बापू’ एवं नगराध्यक्ष श्री सचिन शेंडे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

“बापू की अगुवाई में गोंदिया ने दिया स्वच्छता और सद्भावना का संदेश”

रैली में लगभग 100 भजन मंडलों, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, NCC, NSS, स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभाग लिया। आयोजकों के अनुसार रैली में करीब 1,000 से 1,500 लोगों की सहभागिता रही।

रैली गांधी प्रतिमा से प्रारंभ होकर चांदनी चौक, दुर्गा चौक, नेहरू चौक, आंबेडकर चौक एवं जयस्तंभ चौक होते हुए अग्रसेन भवन पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। पूरे मार्ग में स्वच्छता, श्रमदान, सद्भावना, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।