गोंदिया शहर पुलिस ने 4 महीने में खोजे 20 लाख रुपए मूल्य के 50 गुमे मोबाइलगोंदिया:गोंदिया शहर पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर पिछले चार महीनों में गुम हुए 50 एंड्रॉयड मोबाइल फोन ढूंढ निकाले हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। शनिवार, 24 अक्टूबर को पुलिस अधिकारियों के हाथों ये मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए, जिन्हें पाकर नागरिकों को खुशी मिली ।
गोंदिया:गोंदिया शहर पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर पिछले चार महीनों में गुम हुए 50 एंड्रॉयड मोबाइल फोन ढूंढ निकाले हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। शनिवार, 24 अक्टूबर को पुलिस अधिकारियों के हाथों ये मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए, जिन्हें पाकर नागरिकों को खुशी मिली ।
शहर पुलिस थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से मोबाइल गुम होने की कई शिकायतें मिली थीं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी व पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे ने गुम मोबाइलों की तलाश के लिए विशेष निर्देश दिए थे।
इसके बाद DB स्काड के पुलिस कर्मचारी अशोक रहांगडाले ने केंद्र सरकार के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल पर गुम मोबाइलों से जुड़े आवेदन अपलोड किए। शहर पुलिस के डी बी दल ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर इन सभी मोबाइलों की लोकोशन का सही पता लगाकर उन्हें खोजा।

Social Plugin