ब्रेकिंग न्यूज-मध्यरात्री हुए हादसे में 03 लोगों की मौत
01 अक्टूबर 2026 गोरेगांव-
गोरेगांव मार्ग पर बिती रात एक हुए एक हादसे की खबर ने सबको दहला दिया है।हादसे का शिकार हुए लोग एक दूसरे के परिचित हैं। हादसा हिरडामाली मिलटोली के बीच हुअ जिसमेंतीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में गोरेगांव निवासी पियूष बारेवार, सोनी निवासी मनोज कूरजेकर, विनय कोहरे बताया जा रहा है।जानकारीनुसार, यह दुर्घटना बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि के दौरान गोरेगांव मार्ग पर स्थित हिरडामाली मिलटोली इलाके में हुई। वाहन के परखच्चे उड़ गए। जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सारे लोग गोरेगांव और सोनी गांव के युवक बताए जा रहे है।बताया जा रहा है कि मृतकों में दो लोग सोनी के और एक मृतक गोरेगांव का निवासी है। हादसे की खबर से दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Social Plugin