किसान-जमीन बचाव संघर्ष समिति के आंदोलन को गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी का समर्थन

गोंदिया- -कटंगी में किसान जमीन बचाव संघर्ष समिति द्वारा रास्ता रोको आंदोलन आयोजित किया गया था। केंद्र सरकार की रेलवे परियोजना के लिए महाराष्ट्र शासन के राजस्व विभाग के माध्यम से भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है।  किसानों को विश्वास में लिए बिना तथा उन्हें बाजार भाव के अनुसार उचित मुआवजा दिए बिना उनकी जमीन का अधिग्रहण जबरन किया जा रहा है।

इसी कार्रवाई के विरोध में किसान जमीन बचाव संघर्ष समिति द्वारा आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को गोंदिया तहसील के गोंदिया-बालाघाट मार्ग पर कटंगी में रास्ता रोको आंदोलन किया गया। किसानों की जमीन का उचित मुआवजा मिलने तक गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देती रहेगी। इस संबंध में गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजन समिति को लिखित समर्थन पत्र भी सौंपा गया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमर वराडे ने गोंदिया विधानसभा क्षेत्र तथा जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा इस कठिन समय में किसानों के आंदोलन में शामिल न होने पर नाराजगी व्यक्त की।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमर वराडे, वरिष्ठ नेता कुर्मराज चव्हाण, सूर्यप्रकाश भगत, रंजीत गणवीर, जीवन शरणागत, विलास राऊत, चमन बिसेन, विष्णु नागरिकर तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।