वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्या और  डकैती 
गोंदिया -02 -09-26  सड़क अर्जुनी तहसील के पलसगांव(राका) ग्राम में एक महिला की गला घोंट कर हत्या करने व लूटमार का मामला सामने आया है। मृतक महिला का नाम कुसुम चैतराम कापगते (82) बताया गया है। हत्या के साथ ही उसके घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब मिले होने की बात सामने आई है।इस घटना से पूरे क्षेत्र में ड़र का माहौल है। कुसुम कापगते नामक महिला घर में अकेली रहती थीं. इसी जानकारी का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने रात के समय घर  गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।आज बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे घटना की जानकारी सामने आई। पता चला कि मृतका के दोनों हाथों में पहनी सोने की चूड़ियों के साथ सोने की एकदानी, अंगूठी समेत अन्य सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी गायब है। घर की अलमारी भी टूटी थी और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब होने की बात सामने आई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या लूट के उद्देश्य से की गई थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।