गोंदिया: तीन दिनों के भीतर, तीन गर्भवती महिलाओं की मौत; हेल्थकेयर सिस्टम पर सवाल ?

गोंदिया: शहर के 'बाई गंगाबाई महिला अस्पताल' में 21 से 23 सितंबर के बीच तीन गर्भवती महिलाओं की मौत ने स्थानीय हेल्थकेयर सिस्टम की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का मानना है कि इन तीनों घटनाओं के मेडिकल कारणों और इलाज की प्रक्रियाओं की स्वतंत्र जांच ज़रूरी है।जिससे ागे होने वाली घटनाओं पर रोक लग सके।

नवेगांवबंध की कोमल सतीश गजभे (24) को 20 सितंबर को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। 21 सितंबर को उनका सिजेरियन ऑपरेशन हुआ। इसके बाद, पेशाब रुकने की समस्या होने पर उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पता चला कि उनकी दोनों किडनी फेल हो गई थीं। आखिरकार 22 सितंबर की रात को इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में उनकी मौत हो गई। इसी तरह दूसरी घटना में काचेवानी की रिवाज शाह (25) की 19 सितंबर को नॉर्मल डिलीवरी हुई और उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ चली गई, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 21 सितंबर की रात को उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। इसी क्रम में गोंडीटोला(घिवारी) की रहने वाली पूजा राकेश फरकुडें (24) की भी 23 सितंबर को मौत हो गई।
ये तीनों मौत डिलीवरी के बाद की है जिससे यह प्देरश्खन उठना लाजमी है कि आखिर उनकी देखभाल में कहाँ कमी रह गई। मौतौ से प्रभावित परिवार मांग कर रहे हैं कि कलेक्टर और चुने हुए प्रतिनिधि मौके पर जाकर जाँच करें। और मामलों की समीक्षा करे ।