पति लगा रहे,दो सहेलियों द्वारा बच्चों सहित भाग जाने और आपस में विवाह करने का आरोप 
                                             

नई दिल्ली- दिल्ली के पास पलवल और गुरुग्राम से एक अनहोनी जैसी घटना कि खबर सामने आई है जिसमें दो सहेलियों के बच्चों सहित परिवार को छोड़ कर भाग जाने और आपस में विवाह करने की बात है। 

रिपोर्टस् के मुताबिक पलवल और गुरुग्राम में रहने वाली दो बचपन की सहेलियां जो आपस में एक दूसरे को चैट करते समय ‘माई वाइफ’, ‘माई लव’ और ‘बाबू’ जैसे शब्दों से संबोधित करती थीं और प्यार भरी बातें भी लिख कर भेजती थी।इसी चौट को पढ़ कर ुन दोनों के पतियों ने उनके बीच अनैतिक प्रेम संबंध होने का दावा किया है। दोनों अपने बच्चो को लेकर लापता हुई है । पुलिस फिलहाल महिलाओं और बच्चों की तलाश कर रही है।हालांकि, दोनों के बीच शादी करने वाले दावे की अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

पलवल निवासी सन्नी की पत्नी मंजू अपने दोनों बच्चे लेकर 21 अगस्त से गायब है सन्नी का आरोप है कि उसके घर में रखे करीब चार लाख रुपये के सोने के जेवर भी गायब है। जब मंजु की ललाश शुरु हुई तो उसकी सहेली रीना के भी बच्चों समेत गायब होने की जानकारी सामने आई।रीना की शादी गुरुग्राम के निवासी वेदपाल से हुई उनके भी दो बच्चे हैं। वेदपाल का आरोप है कि रीना करीब पांच लाख रुपये के जेवर और कुछ नकदी साथ ले गई। सन्नी का दावा है कि मंजू और रीना बचपन की सहेलियां हैं और दोनों ने 12वीं तक साथ पढ़ाई की है। पिछले करीब डेढ़ साल से दोनों फोन पर घंटों बातचीत करती थीं।बातचीत के आधार पर दोनों पति , दोनो महिलाों के बीच प्रेम संबंध होने का दावा कर रहे हैं। दोनों पतियों का कहना है कि सबसे बड़ी चिंता चार बच्चों की सुरक्षा को लेकर है।

 सन्नी और वेदपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं और बच्चों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। दोनों महिलाओं के मिलने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।