गणेशभाऊ हेमने की पुण्यतिथि के अवसर पर-

महाआरोग्य शिविर में नि:शुल्क नेत्र जांच, चश्मा वितरण व मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा

गोंदिया। स्व. श्री गणेशभाऊ हेमने की पुण्यतिथि के उअवसर पर गोंदिया शहर में भव्य महाआरोग्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में नागरिकों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच, नंबर के चश्मों का वितरण तथा मोतियाबिंद की जांच एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न बीमारियों की जांच, चिकित्सकीय मार्गदर्शन और नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था भी की गई है।

आयोजकों के अनुसार, शिविर में महात्मे आय हॉस्पिटल, नागपुर की टीम सहित गोंदिया के विभिन्न अस्पतालों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। शिविर में ईसीजी, शुगर जांच, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, थायराइड, बोन डेंसिटी जैसी स्वास्थ्य जांच भी नि:शुल्क उपलब्ध रहने की जानकारी दी गई है।

22 सितंबर को होगा आयोजन

यह स्वास्थ्य शिविर मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का स्थल प्रभाग क्रमांक 19, सोमाजी शेड चौक, सिविल लाइन, गोल्ड गोंदिया बताया गया है। शिविर का उद्घाटन दोपहर 12 बजे प्रस्तावित है।

शिविर में सामान्य चिकित्सा, हृदयरोग, स्त्रीरोग, बालरोग, त्वचारोग, कान-नाक-गला, नेत्ररोग, अस्थिरोग, दंतरोग सहित विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहने की जानकारी पोस्टर में दी गई है।

गुणवंत विद्यार्थियों और समाजसेवकों का होगा सम्मान

महाआरोग्य शिविर के साथ गुणवंत विद्यार्थियों तथा समाजसेवकों के सत्कार समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने का आह्वान किया है। पोस्टर में शिविर के संबंध में संपर्क के लिए 8262828201 और 8956752792 नंबर भी दिए गए हैं।

हेमने परिवार का आग्रह -

 जनसेवा में जनहित में महा आरोग्य शिवीर का आयोजन किया गया है जिस में निशुल्क आखो की जात निशुल्क नंबर के चष्मे और बडे से बडा आखो का ऑपरेशन किया जायेगा साथ ही विभिन्न शारीरिक उपचार तज्ञ डॉक्टर द्वारा किये जायेगे साथ ही बी पी शुगर ईसीजी थायरॉईड जैसी विविध जाच भी कि जायेगी आपसे अनुरोध है ज्यादा से ज्यादा से संख्या मे आकर इस सेवा का लाभले