सांसद प्रफुल्ल पटेल व नागरिकों के बीच हुई समस्याओं और शिकायतों पर चर्चा
गोंदिया- आज दि 20 ता रामनगर बगीचा स्थित अपने आवास पर, सांसद श्री प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों से मुलाकात की ताकि उनकी विभिन्न कठिनाइयों और चिंताओं को समझा जा सके। इस दौरान, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सांसद श्री प्रफुल्ल पटेल के साथ प्रशासनिक बाधाओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सभी की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क करके आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
Social Plugin