अखबार विक्रेता का लड़का अखबार विक्रेता नहीं बनेगा - एड. जायसवाल
गोंदिया. जिले में पिछले तीन वर्षों से ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ज्ञानदूत अखबार विक्रेता क्रेडिट को-ऑप. सोसायटी लि. का उपक्रम शुरू है. आज का अवसर संचालकों को बधाई देने का है. विद्यार्थी आगे बढ़ रहे है. एक कहावत है डाक्टर का लड़का डाक्टर, वकील का लड़का वकील होगा. लेकिन दिनेश की सोच है कि अखबार विक्रेता का लड़का अखबार विक्रेता नही बनेगा. उक्त आशय के विचार दैनिक कशिश के संपादक एड. विरेंद्र जायसवाल ने एपीजे अब्दुल कलाम ज्ञानदूत अखबार विक्रेता क्रेडिट को-ऑप. सोसायटी द्वारा कुडवा नाका स्थित अखबार विक्रेता भवन के हाल में आयोजित वर्धापन दिवस व सत्कार समारोह में अध्यक्ष पद से मार्गदर्शन करते हुए व्यक्त किए।
।कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में आडिटर मनोज भांडारकर, संजीव चावरे नागपुर, मोहसीन खान, सचिव संजय राऊत, उपाध्यक्ष राजेश वैद्य, अध्यक्ष दिनेश उके, मैनेजर प्रमोद भोयर प्रमुखता से उपस्थित थे. शुरूआत अतिथियों के हस्ते महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की गई..व्यवस्थापक प्रमोद भोयर ने प्रस्तावना रखते हुए बताया कि कोरोला काल में पैसों की कमी से जुझते वक्त पत संस्था निर्माण करने का निर्णय लिया गया. आज संस्था का तीसरा वर्धापन दिवस है. इस वर्ष संस्था की शुध्द आय 2 लाख 50 हजार रू. है. संजय राऊत ने अपने विचार रखते हुए बताया कि अखबार वितरण करने वालों ने सोचकर क्रेडिट संस्था का निर्माण किया. संपूर्ण भारत में यह पहली ऐसा संस्था है. वहीं मनोज भांडारकर ने कहा कि अखबार विक्रेताओं की पत संस्था होना यह हमारे लिए गर्व की बात है. इस संस्था की प्रगती बहुत अच्छी है. मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके पैसे सुरक्षित है. संस्था के अध्यक्ष दिनेश उके ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था शुरू करने के लिए अच्छी सोच-विचार कर रहे थे तब संस्था के पास 20 लाख रूपये थे. सहकार से उध्दार होता है, यह सोच वाले भी लोग थे. जहां मायनस है वही प्लस भी है. अच्छे लोगों ने बल दिया. जिससे पत संस्था का निर्माण संभव हो पाया. हमारी पत संस्था जल्द ही संपूर्ण जिले में अपनी शाखाओं का विस्तार करेगी. इस अवसर पर मोहसीन खान ने भी प्रसंगावधान अपने विचार रखे. इस अवसर पर अतिथियों के हस्ते अखबार विक्रेताओं के प्रतिभाशाली, मेघावी छात्रों को प्रशस्तीपत्र व चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।
पत संस्था मे बडी एफडी की रकम जमा करने वाले गुलाम मोहम्मद कदीर खान व चंद्रकला मडम का सत्कार किया गया. संचालन विनोद पन्नासे (चंद्रपुर) ने किया व आभार प्रवीण कोचे ने माना. इस अचसर पर विलास सपाटे (नागपुर), मधु बंसोड, राजविलास वासनिक, दत्ता गजभिये, राजेश साठवने, संजय बडोले, मोरेश्वर धारगावे, शाकीर अली, महेश घरडे सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे.
Social Plugin