कूलर में पानी भरते समय शॉक लगने से चाचा-भतीजी की मौके पर ही मौत!
तिरोडा -:आज मंगलवार (8 सितंबर, 2026) को दोपहर करीब 2:00 बजे घर केकूलर में पानी भरते समय अचानक बिजली का झटका लगने से चाचा-भतीजी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। तिरोडा तालुका के गुमाधावडा गांव की इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। मिला जानकारीनुसार, भाग्यवान हरिचंद बावने और उनकी भतीजी सुप्रिया सुरेश सोंनटक्के घर पर कूलर में पानी भर रहे थे, तभी अचानक कूलर की मेटल बॉडी में करंट आने लगाऔर पानी केसम्पर्क में आने से दोनों को ज़ोरदार झटका लगाऔर किसी मदद के पहुंचने के पहले ही दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बाद पंचनामा की औपचारिकता पूरी की।
Hello, I am the founder of TRP News. I am also interested in Photography and Writing to Believe Those News Are Positive. TRP News is a weekly published newspaper in the Gondia region for the last 8 years. Please stay tuned and Get in touch. Thank You !!
RNI NO - MAH- HIN/2015/64245
Social Plugin