रेलटोली में आधे-अधूरे ऑडिटोरियम को पूरा करवाने का बिड़ा उठाया पालक मंत्री ने .....
गोंदिया 03 सितंबर 26गोंदिया शहर के प्रभाग क्रमांक 2 में 13 साल पुराने अधूरे ऑडिटोरियम में निरक्षण के बाद पालकमंत्री इंद्रनील नाईक पालकमंत्री एवं सांसद राजेंद्र जैन ने रेलटोली स्थित वर्षों से निर्माणाधीन ऑडिटोरियम को लेकर बड़ा फैसला लिया जिससे अब काम सिर्फ कागज़ों पर नहीं, जमीन पर उतारने की तैयारी होने जा रही है।
गोंदिया दौरे के समय पालकमंत्री इंद्रनील नाईक पालकमंत्री एवं सांसद राजेंद्र जैन ने रेलटोली स्थित वर्षों से निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के अधूरे पड़े निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए काम को जल्द से जल्द पूरा करवाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने और इसकी जिम्मेदारी तय करने का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान केतन तुरकर,संजीव राय, अनूज जायसवाल, अरविंद चौरसिया, ज्वाली पटेल, पीनल पटेल, अमित गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, रोहित करोट, संजीव गुप्ता, सुमित गुप्ता, अंकित यादव,एवं लक्की पवार सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
वर्षों से अधूरा पड़ा यह ऑडिटोरियम गोंदिया शहर के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है। अब उम्मीद है कि प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्रवाई होगी और इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा होकर नागरिकों के उपयोग में आएगा।
Social Plugin