डुग्गीपार पुलिस द्वारा 2.63 किलो गांजे की खेप समेत आरोपी गिरफ्तार
गोंदिया. डुग्गीपार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सौंदड़ के शास्त्री वार्ड में कार्रवाई करते हुए एक मकान से 2.630 किलो 0 ग्राम गांजा बरामद किया. जब्त गांजे की कीमत करीब 1 लाख 31 हजार 500 रु. बताई गई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर की रात डुग्गीपार पुलिस को सौंदड़ के शास्त्री वार्ड में गांजा रखे होने की सूचना मिली थी. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने विदेश संपत बडोले (36) के मकान की तलाशी ली. तलाशी के दौरान 2 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पंचों की मौजूदगी में पंचनामा कर गांजा और संबंधित सामग्री जब्त की गई. मामले में पुलिस ने विदेश बडोले को हिरासत में लेकर डुग्गीपार थाने में मामला दर्ज किया है. जब्त माल के साथ आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया गया है. मामले की जांच डुग्गीपार पुलिस कर रही है।