भिन्न भाषी साहित्य मंडल की मासिक कवि गोष्ठी 20 को

गोंदिया*   स्थानीय एवं आंचलिक कवियों को एक मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भिन्न भाषी साहित्य मंडल गोंदिया द्वारा जारी मासिक कवि गोष्ठी की श्रंखला के तहत इस रविवार 20 सितम्बर को दोपहर 2.00 बजे से रोकड़े ज्वेलर्स, जय स्तंभ (मनोहर चौक) के सांस्कृतिक कक्ष में हिन्दी माह कवि गोष्ठी आयोजित की गई है।

                                 

 हिन्दी माह के विशेष प्रयोजन के साथ सितम्बर माह की जन्मतिथि वाले वरिष्ठ कवि प्रकाश मिश्रा एवं कवयित्री श्रीमती किंजल मेहता को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रसंग पर गणमान्य अतिथियों के साथ स्थानीय के अलावा बाहर से आमंत्रित साहित्यिक प्रतिभाएं भी कवि गोष्ठी में प्रतिभागी होंगी। इस मासिक कवि गोष्ठी की प्रभारी संयोजिका कवयित्री किंजल मेहता एवं मंडल के सह सचिव कवि श्री निखिलेशसिंह यादव ने नगर एवं आसपास के भिन्नभाषी कवियों एवं काव्य रसिकों से निश्चित समय पर उपस्थिति का अनुरोध किया है।