म.प्र.से महाराष्ट्र तक हाई स्पीड कनेक्टिविटी,गोंदिया से जबलपुर 2.30 घंटे में
गोंदिया- मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच हाई-स्पीड कनेक्टिविटी जल्द ही सामने आने वाली है! सिवनी-बालाघाट फोरलेन हाईवे के मंजूरी मिलने के बाद, जबलपुर से गोंदिया की दूरी अब 2.30 घंटे में तय की जा सकेगी। यह हाईवे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच संबधो को मजबूत करेगा, जिससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस हाईवे के बनने से जबलपुर से गोंदिया की दूरी 2.30 घंटे में तय की जा सकेगी, जिससे यात्रियों और मालवाहकों को बड़ा फायदा होगा।इससे सिवनी और बालाघाट के बीच यात्रा का समय लगभग 2 घंटे से घटकर 1 घंटे हो जाएगा।
यह फोरलेन हाईवे हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत बनाया जाएगा, क्योंकि इसका बड़ा हिस्सा जंगल से होकर गुजरने वाला है। 91.64 किलोमीटर लंबा यह मार्ग 3960.09 करोड़ के बजट से तैयार किया जाएगा।इस हाईवे से महाराष्ट्र के गोंदिया को जोड़ा जाएगा, साथ ही छत्तीसगढ़ के रायपुर, कवर्धा, बेमेतरा और सिमगा जैसे शहरों के लिए यह एक लाइफलाइन साबित होगा
इसके अलावा, गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण को भी मंजूरी मिल गई है, जिससे ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को सुविधा होगी। इस परियोजना की लागत 5236 करोड़ रुपये है और इसे 5 साल में पूरा किया जाएगा ।
Social Plugin