दहीहंडी उत्सव के दौरान हुए हादसे में 18 घायल, 6 गंभीर
गोंदिया. आमगांव में आयोजित दहीहाडी उत्सव के दौरान हुए हादसे में सीढ़ियों का स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया जिससे कुल 18 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 6 गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल, गोंदिया भेजा गया है। गंभीर घायलों में दो की हालत चिंताजनक बताई गई है।
रविवार, 6 सितंबर को करीब रात 8 बजे अष्टविनायक दहीहंडी उत्सव देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे , कार्यक्रम स्देथल पर भारी भीड़ के कारण कई लोग आसपास की इमारतों की सीढ़ियों और ऊंचे स्थानों पर खड़े थे। इसी दौरान दीवार से लगी सीढ़ियों के स्लैब पर भी बड़ी संख्या में लोग खड़े हो गए थे। अचानक स्लैब ढहने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों और प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया. सभी 18 घायलों को तत्काल आमगांव ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 12 घायलों को छुट्टी दे दी, जबकि 6 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल गोंदिया भेजा गया। चिकित्सकीय अधिकारियों के अनुसार, गंभीर घायलों में दो की हालत चिंताजनक बताई गई है।
Social Plugin