डोह में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत
गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के पिंपलगांव-खांबी निवासी 12वीं कक्षा के छात्र मयूर युवराज ब्राह्मणकर (17) की साकोली तहसील के गडकुंभली स्थित डोह में डूबने से मौत हो गई. यह दर्दनाक घटना बुधवार, 17 सितंबर को हुई।
प्राप्त जानकारीनुसार पिंपलगांव-खांबी के एक नागरिक के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मयूर गडकुंभली के डोह पर गया था. अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान मयूर नहाने के लिए डोह के पानी में उतर गया. पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से वह अचानक डूब गया. मयूर के डूबने की जानकारी मिलते ही साथ के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया. घटना की सूचना संबंधित प्रशासन को दी गई, जिसके बाद खोज अभियान शुरू किया गया।
काफी प्रयासों के बाद मयूर का शव डोह से बाहर निकाला गया. मयूर 12वीं कक्षा का छात्र था उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दोस्तों, शिक्षकों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
Social Plugin