सांसद  राजेंद्र  जैन ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा शुरू किए जाने की  माँग को संसद के पटल पर  प्रमुखता से उठाया

गोंदिया, 07 अगस्त;-  सांसद  राजेंद्र  जैन ने राज्यसभा में गोंदिया एवं पूर्वी महाराष्ट्र के इलाकों से हजारोंरेल यात्रियों द्वारा गोंदिया और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा शुरू किए जाने की  माँग को संसद के पटल पर  प्रमुखता से उठाया है।

राजेंद्र जैन ने कहा कि गोंदिया, भंडारा, बालाघाट तथा आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री शिक्षा, रोजगार, व्यापार, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए मुंबई की यात्रा करते हैं। वर्तमान में आधुनिक एवं तेज़ रात्रिकालीन रेल सेवा की आवश्यकता को देखते हुए गोंदिया–मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रारंभ किया जाना  इस ट्रेन के प्रारंभ होने से यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं तेज़ यात्रा सुविधा मिलेगी, साथ ही विदर्भ और पूर्वी महाराष्ट्र के आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यटन विकास को भी नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर शीघ्र ही गोंदिया–मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा प्रारंभ करेंगे।

इस अवसर पर डीआरयूसीसी सदस्य लखमीचंद रोचवाणी, पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य नानू मुदलियार, पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य एवं समाजसेवी इंजी. जसपाल सिंह चावला, गोंदिया रेलवे स्टेशन पूर्व सलाकार समिति सदस्य लक्ष्मणदास लदानी, भेरूमल गोपलानी आदि ने राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संसद में इस महत्वपूर्ण जनहित के विषय को उठाना क्षेत्र के लाखों रेल यात्रियों की भावनाओं का सम्मान है।सांसद श्री राजेंद्र जैन द्वारा लगातार क्षेत्र के विकास एवं रेल सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाया जाना सराहनीय है तथा इससे क्षेत्र के यात्रियों को भविष्य में निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।