एल.सी.बी. की कार्रवाई में दो चोरों सहित कबाड़ी दुकानदार गिरफ्तार

सालेकसा 07 अगस्त 26 - 

 सालेकसा थाना क्षेत्र में ट्रक व ट्रैक्टर से बैटरियां चोरी करने वाले दो आरोपियों तथा चोरी का माल खरीदने वाले एक कबाड़ी दुकानदार को गिरफ्तार कर 37 हजार रु. कीमत की सात बैटरियां जब्त करने में स्थानीय अपराध शाखा को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस विबाग से मिलीजानकारीनुसार,  सालेकसा थाना क्षेत्र में सावली स्थित सलोनी पेट्रोल पंप के पास खड़े तीन ट्रकों और एक ट्रैक्टर से अज्ञात चोरों ने सात बैटरियां चोरी करने का मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई. जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर छोटा गोंदिया निवासी आतिश शंकर रहांगडाले (31) व ऋत्विक बस्तीराम कंटकार (25) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में दोनों ने वाहन किराये पर लेकर चोरी की वारदात को अंजाम देने तथा चोरी की गई बैटरियां फुलचूर स्थित प्रिंस चौक के कबाड़ी व्यवसायी कैलास संजय चौधरी (35) को बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी दुकान पर छापा मारकर सात बैटरियां जब्त की. जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 37 हजार रु. बताई गई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी व्यवसायी को भी गिरफ्तार कर जब्त माल सहित आगे की कार्रवाई के लिए सालेकसा पुलिस को सौंप दिया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के नेतृत्व में हवलदार सुबोधकुमार बिसेन, विठ्ठल ठाकरे, दीक्षितकुमार दमाहे, संजय चौहान, सिपाही हंसराज भांडारकर, छगन विठ्ठले, राम खंदारे सहित एलसीबी टीम ने की.