गोंदिया - डॉ. अदिति अग्रवाल शुरू करेंगी स्माइल-इन-डेंटिस्ट्री क्लीनिकमुंबई। गोंदिया जैसे छोटे शहर से निकलकर मुंबई में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली डेंटिस्ट डॉ. अदिति अग्रवाल अब दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई पहल करने जा रही हैं। डॉ. अदिति द्वारा मुंबई के कांदिवली वेस्ट स्थित ट्रिनिटी बिल्डिंग में ‘स्माइल-इन-डेंटिस्ट्री’ नाम से क्लीनिक की शुरुआत की जा रही है। क्लीनिक का उद्घाटन रविवार, 30 अगस्त को होगा।डॉ. अदिति ने नागपुर के लता मंगेशकर हॉस्पिटल से शिक्षा प्राप्त करने के बाद मुंबई में स्माइल-इन-डेंटिस्ट्री ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अमेरिका की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री में महारत हासिल की है। इसके अलावा इम्प्लांट, ब्रेसेस सहित बच्चों के दांतों के इलाज में भी उन्होंने अमेरिका से फेलोशिप प्राप्त की है।उनके नए क्लीनिक में उनके मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा प्राप्त पांच विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। क्लीनिक में आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से मरीजों को दर्द एवं डर रहित दंत चिकित्सा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। क्षेत्र के करीब 200 दंत चिकित्सकों में आधुनिकतम उपकरणों से सुसज्जित क्लीनिक के रूप में इसे विकसित करने की योजना है।क्लीनिक का उद्घाटन भारत के व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री पीयूष गोयल के हाथों होने की जानकारी दी गई है।डॉ. अदिति के क्लीनिक में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, दुबई और लंदन सहित विभिन्न द
Social Plugin