मृत अवस्था में मिली गाय की सम्मानपूर्वक अंतिम बिदाई
गोरेगांव - गोरेगांव तहसील कार्यालय परिसर के मार्ग किनारे मृत अवस्था में मिली गोमाता को पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों व नागरिकों ने मिलकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जताई गई है, हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
मृत गोमाता की जानकारी मिलते ही कमलेश्वर गुड्डू प्रजापति ने बिना किसी देरी के एक शब्द पर जेसीबी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा, “गोमाता हमारी माता है, उसकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है।” उनके इस संवेदनशील कदम की उपस्थित नागरिकों ने सराहना की।
घटना की सूचना गोरेगांव पुलिस को भी दी गई और पुलिस की ओर से आवश्यक सहयोग किया गया। इस मानवीय कार्य में देवेंद्र दमाहे, प्रकाश दिहारी, संजय घासले, डॉ. अनिरुद्ध केंद्रे, आनंद टेकाम, पवन शेंडे, महेश कटरे, मोहन दमाहे, डेविड मस्करे व करण दमाहे सहित अन्य नागरिकों ने सहभाग लिया।
इस घटना ने एक बार फिर आवारा पशुओं की समस्या और सड़क सुरक्षा का मुद्दा सामने ला दिया है। नागरिकों ने प्रशासन से आवारा पशुओं के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। भाषण नहीं, बल्कि समय पर की गई कार्रवाई से समाजसेवा सिद्ध होती है—इस घटना ने मानवता आज भी जिंदा होने का संदेश दिया।
Social Plugin