8 स्लीपर, 11 जनरल क्लास के साथ धनबाद-कोयंबटूर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस, टाइम टेबल जारी
गोंदिया - धनबाद से कोयंबटूर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 22 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन गोमो, कोडरमा, गया, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, नागपुर, बल्लारशाह, मार्ग से जाएगी।ट्रेन के शुरू होने से झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी। धनबाद से ट्रेन हर शनिवार और कोयंबटूर से हर मंगलवार चलेगी।
आज 22 अगस्त से धनबाद से शुरु - पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए धनबाद और कोयंबटूर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 22363 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस 22 अगस्त 2026 से हर शनिवार को धनबाद से रवाना होगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 22364 कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस 25 अगस्त 2026 से हर मंगलवार को कोयंबटूर से चलेगी। नई अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 8 स्लीपर, 11 जनरल सेकेंड क्लास, 1 पेंट्रीकार और 2 एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं।
धनबाद से कोयंबटूर का शेड्यूल - गाड़ी संख्या 22363 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद से 16:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन 16:40 बजे सुबह गोमो, 17:00 बजे पारसनाथ, 17:23 बजे हजारीबाग रोड और 18:02 बजे कोडरमा पहुंचेगी। ट्रेन 19:30 बजे गया, 20:21 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 20:40 बजे डेहरी ऑन सोन, 20:56 बजे सासाराम, 21:30 बजे भभुआ रोड और 22:40 बजे डीडीयू पहुंचेगी। इसके बाद यह अन्य निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 18:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। कोयंबटूर से वापसी का टाइमिंग -गाड़ी संख्या 22364 कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस 25 अगस्त 2026 से हर मंगलवार को कोयंबटूर से 07:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन गुरुवार को 05:05 बजे डीडीयू, 05:56 बजे भभुआ रोड, 06:30 बजे सासाराम, 06:48 बजे डेहरी ऑन सोन, 07:03 बजे अनुग्रह नारायण रोड और 08:55 बजे गया पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन 10:25 बजे कोडरमा, 11:00 बजे हजारीबाग रोड, 11:18 बजे पारसनाथ और 11:48 बजे नेसुब गोमो पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन 13:00 बजे धनबाद पहुंचेगी।
Social Plugin