शराब के नशे में मामूली कहासुनी बनी हत्या का कारण
गोंदिया: गोंदिया में शराब के नशे में हुई मामुली बहस , दोस्त के जन्मदिन के जश्न को खूनी हादसे में बदल गई। मामूली कहासुनी के बाद 32 साल के एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मिथुन भैयालाल ठाकरे (32 नवा टोला, नागरा) औरआरोपी का नामसंदीप देवदास मेश्राम (कटंगी टोला) बताया गया है।
पुलिस से मिली जानकारीनुसार मृतक मिथुन ठाकरे 28 अगस्त की रात एक दोस्त का जन्मदिन मनाने गया अंगूर बगीचा इलाके में मोहबे अस्पताल के पास स्थित एकदंत कॉलोनी पहुंचा। वहाँ, किसी बात को लेकर उसकी आरोपी संदीप मेश्राम से मामूली कहासुनी हो गई। बाद में रात करीब 1:15 बजे मिथुन सीधे आरोपी संदीप मेश्राम के घर के सामने पहुंचा। नशे में धुत मिथुन ने संदीप का कॉलर पकड़ा और उसे धक्का देने लगा। अचानक हुई इस हरकत से संदीप को गुस्सा आ गया ,संदीप ने घर से एक धारदार हथियार निकाला और मिथुन पर कई बार वार किए। इस जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल मिथुन खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस स्टेशन की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इस मामले में रामनगर पुलिस ने आरोपी संदीप देवदास मेश्राम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। थानेदार तिरुपति राणे की देखरेख में पुलिस की एक टीम मामले की गहन जांच कर रही है।
Social Plugin