नागरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयासों से धार्मिक आयोजनों के लिए उपयोगीआधुनिक शेड का हुआ निर्माण
गोंदिया, 22 अगस्त 2026 ; गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नागरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयासों से लगभग 5000 वर्गफीट क्षेत्रफल के भव्य एवं आधुनिक शेड का निर्माण पूर्ण हो गया है। सावन माह में श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित शिव अभिषेक, हवन-पूजन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के लिए यह शेड उपयोगी साबित हो रहा है।शेड निर्माण के लिए शासन से 40 लाख रुपये की मंजूरी पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयासों से प्राप्त हुई थी।
ग्राम नागरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर को क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान मंदिर परिसर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप नागरा शिव मंदिर परिसर ने आधुनिक स्वरूप प्राप्त किया।
राज्य शासन द्वारा नागरा शिव मंदिर परिसर को ‘ब’ वर्ग तीर्थक्षेत्र एवं धार्मिक पर्यटन स्थल का दर्जा भी दिया गया है। वर्ष 2018 में तीर्थक्षेत्र विकास के लिए शासन द्वारा 2 करोड़ रुपये की निधि स्वीकृत की गई थी। इस निधि से परिसर में भक्त निवास, संरक्षण भित्ति, शौचालय, सीमेंट एवं डामर सड़क, स्ट्रीट लाइट तथा पेयजल जैसी विभिन्न सुविधाओं का विकास किया गया। साथ ही आधुनिक शेड का निर्माण भी कराया गया, जो वर्तमान में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। बारिश के मौसम में यहां लगने वाले साप्ताहिक बैठकी बाजार को भी इससे सुविधा मिल रही है।इन प्रयासों के तहत मंदिर परिसर के भव्य तालाब का सौंदर्यीकरण, विद्युतीकरण तथा तालाब की पाल पर भव्य पाथवे का निर्माण महाराष्ट्र राज्य पर्यटन विकास महामंडल द्वारा कराया गया। इसके अलावा नागरा शिव मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग के सीमेंट्रीकरण का कार्य भी पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयासों से हुआ।
गोंदिया-भंडारा-बालाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल होने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर के विकास के लिए पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल द्वारा विभिन्न स्तरों पर निरंतर प्रयास किए गए।
Social Plugin