नागपुर संभाग में पहला ,‘पुस्तकों का गांव’
नवेगांव बांध - शुक्रवार (21 अगस्त) -गांव में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवेगांव बांध को ‘पुस्तकों के गांव’ के रूप में पहचान दिलाने के लिए आज, शुक्रवार (21 अगस्त) को उद्योग और मराठी भाषा मंत्री डॉ. उदय सामंत ने नवेगांव बांध में ‘विलेज ऑफ़ बुक्स’ (पुस्तकों का गाँव) का उद्घाटन किया। इस लोकार्पण के साथ ही एक पुस्तक दालन का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा गांव में 9 और वाचन दालन तैयार किए जा रहे हैं। इस अभिनव पहल के माध्यम से विद्यार्थियों, नागरिकों के साथ-साथ नवेगांव बांध आने वाले पर्यटकों को भी पुस्तकों से जोड़ने का प्रयास है। नवेगांव बांध को राज्य का तीसरा और नागपुर डिवीज़न का पहला ‘विलेज ऑफ़ बुक्स’ होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस तरह, इस गाँव ने गोंदिया ज़िले के सांस्कृतिक और शैक्षिक परिदृश्य में एक नई पहचान बनाई है।राज्य में तीन गांवों को ‘पुस्तकों का गांव’ उपक्रम के लिए चुना गया है। इनमें नागपुर संभाग में इस उपक्रम का पहला गांव बनने का गौरव गोंदिया जिले के नवेगांव बांध को मिला है। प्रकृति की गोद में बसे इस गांव में अब पर्यटन के साथ पुस्तकों और ज्ञान का क्षेत्र भी कहा जा सकेगा।
इल शुभारंभ समारोह का आयोजन कृषि उपज बाजार समिति, नवेगांव बांध में उद्योग एवं मराठी भाषा मंत्री डॉ. उदय सावंत के हाथों किया गया। इस अवसर पर अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार बडोले तथा जिलाधिकारी मंदार पत्की सहितअधिकारी, जन-प्रतिनिधि, साहित्य प्रेमी, छात्र और नागरिक भी मौजूद थे।अन्य प्रमुख अतिथि उपस्थित थे।
Social Plugin