ब्रेकिंग न्यूज - ढासगढ़ में दो युवकों की जल समाधी
देवरी, 15 अगस्त – आज देवरी तहसिल के टूरिस्ट स्पॉट 'ढासगढ़' में दोपहर करीब 3:30 बजे एक दुखद घटना घटित हुई। नहाने की शौक के चलते झरने के पानी के तेज़ बहाव में बह जाने से दो युवकों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सड़क अर्जुनी तालुका के बोपाबोडी निवासी कृष्णा लखन कापगटे (21) और हेतराम गुलाब सायम (25) के रूप में हुई है। समाचार लिखे जाने तक शवों की तलाश जारी थी, हालांकि अंधेरे के कारण दिक्कत आ रही थी। खबर है कि, घटना स्थल पर प्राकृतिक आपदा प्रबंधन टीम आ गई है। ढासगढ़अक्सर पर्यटकों से भरे रहने वाली जगह है; आज यहाँ बहुत बड़ी संख्या में लोग आए थे, जिनमें कई युवा भी थे। यह इलाका खतरनाक पर बेहद रमणीय है। यहाँ पर कई जाने जा चुकी है उन घटनाओं को देखते हुए, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग पर्यटकों को बहते पानी में खेलने या नहाने न जाने की चेतावनी देते रहते हैं। फिर भी लोग इन चेतावनियों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, आज भी, एसा ही हुआ, कृष्णा और हेतराम नामक युवा नहाने के लिए पानी में उतरे और पानी के तेज़ बहाव दोनों बह गए। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
Social Plugin