गोंदिया कृ.उ.बा.के  सभापती, उपसभापतीं के प्रति अविश्वास प्रस्ताव १५ - ० मतों से मंजूर

गोंदिया- आज मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को APMC में भाऊराव उके और राजकुमार उर्फ ​​'पप्पू' पटले के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव 15 के मुकाबले 0 वोटों से स्विकृत हो गया, कुल 18 में से 15 डायरेक्टर ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया।
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग के लिए सब-डिविजनल ऑफिसर (SDO) चंद्रकांत खंडाईत की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मौजूद सभी 15 डायरेक्टरों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया। बैठक में जिन लोगों के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया था वे बैठक में नहीं आए।उनके अलावा महेश अग्रवाल भी बैठक में नहीं पहुँचे। प्रस्ताव के पक्ष में वोट करने वाले मुनेश राहंगडाले, धनंजय तुरकर, राजीव ठाकरेले, ओमेश्वर चौधरी, चेतनकुमार बहेकर, राधाकृष्ण ठाकुर, श्रीमती कौशल तुरकर, श्रीमती शामकला पाचे, जितेश टेम्भारे, पंकज यादव, मुरलीधर नागपुरे, धनलाल ठाकरे, अरुण गजभिये, सुमित भलोटिया और विजय उकेथे। इन 15 डायरेक्टरों की एकता ने सत्ता के समीकरण को बदल कर नए नेतृत्व के चयन के लिए राह आसान बना दी है।
इसे भी पढ़े - 07 अगस्त 2026

गोंदिया -7 अगस्त 26 

65 वर्ष पुरानी कृषि उत्पन्ना बाजार समिति गोंदिया के इतिहास में पहली बार  सभापति वह उपसभापति के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव आया है। जिले के सभी राजनैतिक पक्षों के 13 समर्थक संचालकों ने अविश्वास प्रस्ताव का पत्र जिलाधिकारी को सौंप कर विशेष सभा बुलाने की मांग की है।

                                                                                   2 वर्ष पूर्व हुए चुनाव में सभापति पद पर विधायकसमर्थक भाऊराव उके वह उपसभापति पद पर कांग्रेस के राजकुमार पटले का चयन हुआ। उनके मनमाने तरीके के कारण 18 संचालकों में से 13 संचालकों द्वारा उनके खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव गया है। उनके कामकाज के तरीके पर से नाराज 13 संचालकों ने प्रस्ताव पारित कर सभापति वह सभापति के सभी वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहुमत के आधार पर वापस ले लिए थे तथा उन्हें प्रशासनिक व वित्तीय निर्णय लेने पर रोक लगाई थी।ये सभी संचालक विधायक विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक गोपाल दास अग्रवाल, राष्ट्रवादी समर्थक है। 

महाराष्ट्र कृषी उत्पन्न बाजार समिति अधिनियम 1963 की धारा 23 ए वह नियम 1967 में के प्रावधान के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है कानून व नियमों के प्रावधानों के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव को विशेष सभा में रखने व मतदान करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जल्द से जल्द विशेष सभा आयोजित करने की मांग पत्र के माध्यम से की गई है। इस मामले में सभी पक्षों के संचालको का समावेश है।जिसमें धनंजय तुरकर, मुनेश रहांगडाले ,राजीव ठकरेले , ओमेश्वर चौधरी, चेतन बहेकार, राधा कृष्ण ठाकुर, कोशल तुरकर, श्यामकला पाचे, मुरलीधर नागपुरे , अरुण गजभिए, धनलाल ठाकरे, पंकज यादव, विजय उके शामिल है।

 आवेदन की प्रति जिलाधिकारी के अलावा विपणन निदेशक पुणे, विभागीय आयुक्त निबंधक नागपुर व उप जिला निबंधन गोंदिया को भी भेजी गई थी।