ग्राम की महिलाओं को अश्लील हरकतों के द्वारा परेशान करने वाले अपराधियों के खिलाफ गोंदिया पुलिस का मौन ?

महिलाओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने वाले गांव के गुंडों पर सख्त कार्रवाई हो** लोधीटोला की महिलाओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाई मांग गोंदिया 17 अगस्त 26:

आज सोमवार (17 तारीख) को स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोंदिया तालुका के लोधीटोला (चुटिया) की महिलाओं ने स्थानीय गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जिन घटनाओं का वर्णन किया उसे सुनकत सारे पत्रकारों के रोंगटे खड़े हो गए, लग रहा था कि, क्या गोंदिया जिले के ये अदने से अपराधी को पुलिस प्रसाशन की हमदर्दी हासिल है ? जो 7 ता. की घटना के बाद भी 10 दिनों तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

प्रेस से शिकायत करते हुए ग3ाम की महिलाओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से, लोधीटोला के कुछ युवक जिनके नाम है - रितिक संजय ठाकरे, गुंजन संजय ठाकरे और विकेश भैयालाल गवराणे गांव की महिलाओं के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। वे न केवल सड़क पर महिलाओं को देखकर अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हैं, बल्कि महिलाओं को आते देख निर्वस्त्र (नंगे) होना भी उनके लिए आम बात हो गई है। इस व्यवहार के कारण, इलाके की महिलाओं को शर्म से सिर झुकाकर चलना पड़ता है। अगर कोई उनका विरोध करता है या शिकायत दर्ज कराता है, तो यह समूह शिकायतकर्ता के घर में घुसकर सामूहिक रूप से उन पर हमला करता है। इन घटनाओं से इलाके में, खासकर महिलाओं के बीच, डर का माहौल बन गया है। पालक संजय ठाकरे के प्रोत्साहन से रितीक का हौसला और बढ़ गया है. तभी वे ऐसी हरकतें करते हैं।

    गौरतलब है कि पिछले चार-पांच वर्षों में उनके खिलाफ बलात्कार के आरोप सहित लगभग दस से बारह मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बावजूद, पुलिस प्रशासन इन युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करता नहीं दिख रहा है। गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होना, जुए के अड्डे चलाना और अजीब समय पर अवैध खुदाई करना उनका रोज़ का काम बन गया है; हालांकि, पुलिस प्रशासन पर लग रहे तथाकथित आरोपों के चलते पुलिसअधिकारी उचित कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।

इलाके की महिलाएं इन घटनाओं से अत्यधिक परेशान हैं और उन्होंने प्रेस के माध्यम से चेतावनी दी है कि अगर इन गुंडों को तुरंत काबू में नहीं किया गया, तो गांव की महिलाएं खुद मामले को अपने हाथ में लेंगी और उन्हें सबक सिखाएंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महिलाएं मौजूद थीं।

इस मामले में पुलिस प्रशासन का कहना है कि फरार आरोपियों की खोज में पुलिस लगी हुई है।गिरफ्तारी पूर्व जमानत की उनकी अर्जी खारिज हो चुकी है ओर अब वे हाईकोर्ट से जमानत लेने की फिराक में है पर पुलिस प्रशासन मे उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।