पंवार प्रगतिशील मंच,गोंदिया द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण 

गोंदिया 15 अगस्त - ( टी.आर. पी. न्यूज)
 पंवार प्रगतिशील मंच,गोंदिया द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज दिनाँक: १५/०८/२०२६ को सुबह 11 बजे पंवार सांस्कृतिक भवन कन्हारटोली में ध्वजारोहण का कार्यक्रम पंवार प्रगतिशील मंच के अध्यक्ष मा.श्री.यु.टी.बिसेन  के हस्ते संपन्न हुआ।

पश्चात पंवार छात्रावास का उट्घाटन मंच के पूर्व अध्यक्ष माननीय डॉ. कैलाशचंद्रजी हरिणखेड़े के हस्ते एंवम मंच के पूर्व अध्यक्ष मा. श्री. संजय कुमार राहंगडाले, श्री. गुलाबचंद्र बोपचे, एड.पृथ्वीराज चौहान एवं श्री. सुरेश भक्तवर्ती (प्रगतिशील शिक्षण संस्था,गोंदिया के अध्यक्ष) इन सभी की प्रमुख उपस्थिति में तथा आप सभी समाज बंधुओ की उपस्तिथि में संपन्न हुआ..! इसके पश्चात पंवार सांस्कृतिक भवन परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ..!