जंगली सूअर के हमलों में तीन किसान घायल; उमरी और धादरी इलाकों में दहशत का माहौल

तिरोड़ा, 13 अगस्त 2026- 

 एक ही दिन जंगली सूअरों के अलग-अलग हमलों में हमलों में तीन किसान घायल हो गए।इस घटना सेे उमरी, धादरी और आसपास के इलाकों के किसान दहशत में है।

आज दोपहर करीब 12:00 बजे, उमरी में अपने खेत के काम में व्यस्त कलाबाई महेश मोहरे पर अचानक एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया; उन्हें गंभीर चोटें आईं। ग्राम धादरी में खेत में काम करते समय इसुदयाल रावजी पटले  पर भी अचानक एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया।इसके बाद  दोपहर 3:00 बजे, उमरी निवासी उर्मिला कृष्णकुमार पाटिल पर भी जंगली सूअर ने हमला किया और वह घायल हो गईं। तिनों मामलों में घायल लोग तिरोडा के सरकारी उप-जिला अस्पताल में भर्ती है,उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग तुरंत जंगली सूअर के खतरे को नियंत्रित करे और किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय लागू करे। ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग तत्काल और ठोस कार्रवाई करने में विफल रहता है, तो वे आंदोलन  करेंगे।