मादा तेंदुआ और उसके दो शावकों को पकड़ने में वन विभाग के अभियान को मिली सफलता
गोंदिया: वन विभाग द्वारा तिरोड़ा तहसील के बेबिटोला इलाके में एक किसान पर हमला कर डर फैलाने वाली मादा तेंदुआ और उसके दो शावकों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान को सफलता मिली है। वन विभाग, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से चलाे गए इस ऑपरेशन से इलाके में फैला डर का माहौल समाप्त हो गया है।
कुछ दिन पहले खेतों में एक ग्रामीण को तेंदुए के दो बच्चे मिले थे। उसने बच्चों को अपने घरों में रख लिया था, लेकिन बाद में वन विभाग के ज़रिए उन्हें वापस जंगल में छोड़ दिया गया। जब मादा तेंदुआ अपने बच्चों की तलाश में इलाके में लौटी, तो वन विभाग ने उसकी गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी।
जब यह जानकारी मिली कि एक मादा तेंदुए के दो बच्चे हैं, तो वन विभाग ने योजनाबद्ध ऑपरेशन चलाया। रात में 20-25 वन कर्मियों और अधिकारियों, 15 पुलिस कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उस इलाके में एक जाल बिछाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद, मादा तेंदुए और उसके दोनों बच्चों को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
पकड़े गए तीनों तेंदुओं को आगे की मेडिकल जांच, इलाज और देखभाल के लिए नागपुर के गोरेवाड़ा एनिमल रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा।

Social Plugin