जिलाधिकारी को, कृ.उ.बा. समिति के 13 संचालकों द्वारा सभापति व उपसभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का पत्र
गोंदिया -7 अगस्त 26
65 वर्ष पुरानी कृषि उत्पन्ना बाजार समिति गोंदिया के इतिहास में पहली बार सभापति वह उपसभापति के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव आया है। जिले के सभी राजनैतिक पक्षों के 13 समर्थक संचालकों ने अविश्वास प्रस्ताव का पत्र जिलाधिकारी को सौंप कर विशेष सभा बुलाने की मांग की है।
महाराष्ट्र कृषी उत्पन्न बाजार समिति अधिनियम 1963 की धारा 23 ए वह नियम 1967 में के प्रावधान के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है कानून व नियमों के प्रावधानों के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव को विशेष सभा में रखने व मतदान करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जल्द से जल्द विशेष सभा आयोजित करने की मांग पत्र के माध्यम से की गई है। इस मामले में सभी पक्षों के संचालको का समावेश है।जिसमें धनंजय तुरकर, मुनेश रहांगडाले ,राजीव ठकरेले , ओमेश्वर चौधरी, चेतन बहेकार, राधा कृष्ण ठाकुर, कोशल तुरकर, श्यामकला पाचे, मुरलीधर नागपुरे , अरुण गजभिए, धनलाल ठाकरे, पंकज यादव, विजय उके शामिल है।
आवेदन की प्रति जिलाधिकारी के अलावा विपणन निदेशक पुणे, विभागीय आयुक्त निबंधक नागपुर व उप जिला निबंधन गोंदिया को भी भेजी गई है।
Social Plugin