मादा तेंदुए के हमले से किसान घायल, लोगों से बचने मादा तेंदुए ने ली पेड़ पर शरण

गोंदिया:  तिरोड़ा तहसील के  बीबीटोला गांव में एक मादा तेंदुए को पेड़ पर चढ़े  दिखाई देने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतों की ओर दौड़े पड़े गए।बाद में लोगों को पता चला कि यह मादा तेंदुआ खेत में काम कर रहे एक किसान पर हमला करने के बाद बचने के चक्कर में इस पेड़ पर चढ़ गई है। उसके हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान का नाम राजभुवन भैयालाल अंबुले है। उनके चेहरे और कंधे पर गंभीर जख्म है।जब किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला किया तो आसपास मौजूद आवारा कुत्तों का झुंड तेंदुए पर भौंकते हुए  दौड़ पड़ा। कुत्तों के भौंकने की आवाज के कारण  तेंदुआ भाग कर पास के एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई और कई घंटों तक वहीं बैठी रही।

सुचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा लोगों से तेंदुए से  दूर रहने और उसे परेशान न करने की अपील की। खबर लिखे जाने तक वन विभाग और पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी गई हैं।