पुलिस कारवाई में २.०५ किलो गांजाऔर२.१० लाख का माल जप्त !
गोंदिया, 1 अगस्त 2026: अगस्लोत माह के पहले ही दिन क्राइम ब्रांच ने जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ सफल ऑपरेशन चलाया और कुल ₹2,10,800 कीमत का 2.05 किलोग्राम ताज़ा, गीला गाँजा ज़ब्त किया. एक आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है और रामनगर पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दी गई जानकारीनुसार, पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे ने जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों का पालन करते हुए, पुलिस इंस्पेक्टर रेवचंद सिंगनजुडे के नेतृत्व में लोकल क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम ने गड्डाटोली इलाके में यह सफल ऑपरेशन चलाया।
विगत् 31 जुलाई 2026 को, जब रामनगर पुलिस स्टेशन क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली कि मनीष दीपक रामटेके (उम्र 27 वर्ष, निवासी गांधी वार्ड, गोंदिया) नाम का एक युवक गांजा बेचने के इरादे से गड्डाटोली इलाके में घूम रहा है। यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत गड्डाटोली में ओवरब्रिज के नीचे जाल बिछाया। जब संदिग्ध को हिरासत में लेकर गवाहों की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास मौजूद दो टिन के डिब्बों के अंदर रखे एक बैग में 2.05 किलोग्राम गांजा मिला जिसमें हरी, गीली पत्तियां, फूल और बीज शामिल थे। ज़ब्त की गई वस्तुएं: गांजा (2.05 किलोग्राम): ₹2,00,500/-; एंड्रॉइड मोबाइल: ₹10,000/-; दो टिन के डिब्बे: ₹300/-; ज़ब्त सामान का कुल मूल्य: ₹2,10,800 के साथ आरोपी मनीष रामटेके को गिरफ़्तार कर लिया गया है और रामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
यह सफल ऑपरेशन, पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में तथा LCB पुलिस इंस्पेक्टर रेवचंद सिंगनजुडे के नेतृत्व में चलाया गया। इस टीम में असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर अभिषेक जंगमवार, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजू मिश्रा, और पुलिस हेड कॉन्स्टेबल महेश मेहर, सुजीत हलमारे, संजय चव्हाण, प्रकाश गायधने व सुबोध बिसेन के साथ-साथ पुलिस कॉन्स्टेबल छगन विट्ठले और ड्राइवर पुलिस कॉन्स्टेबल राम खंडारे शामिल थे।
Social Plugin