नकली नोटों के लालच में कारोबारी के डूबे 1.13 करोड़, हो गई ठगी

 
रायपुर -4 अगस्त 26

नागपुर के ठगों ने रायपुर के एक व्यवसाई को नकली नोटों का लालच देकर 1.13 करोड़ की ठगी कर ली,मामला समझ आने पर अब वह व्यवसाई पुलिस की शरण में गया है।
रायपुर निवासी व्यवसाई उमेश के सम्पर्क में आकर नागपुर के कुछ जालसाजों ने पहले उन्हं विश्वास में लिया,फिर कई बैठकों में आरोपियों ने गुप्ता को असली नोट दिखाकर बताया कि ये जाली नोट है जो बिलकुल असली दिखते है,और दावा किया कि उनके सम्पर्क में बड़े पैमाने पर इस तरह के नकली नोट उपलब्ध कराने वाला नेटवर्क है। जब विश्वास पक्का हो गया तो उन्होंने 1.13 करोड़ रुपये आरोपियों को दे दिए। जालसाजों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही नकली नोटों की खेप उपलब्ध करा दी जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, रकम मिलने के बाद आरोपियों ने उसका कुछ हिस्सा रायपुर के कातों में और में और बाकी नागपुर में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद वे लगातार व्यवसाई उमेश टालते रहे।शक गहराने पर जब उमेश ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे ही नकली नोट के कारोबार में फंसाने की धमकी दी और रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया। शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस ने केस दर्ज कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ जांच शुरू कर दी है।