09 अगस्त से रोक दी गई अमरनाथ यात्रा
विगत् 03 जुलाई से शुरूअमरनाथ यात्रा  चंदनवाड़ी और बालटाल से एक साथ प्रारंभ हुई थी। रिकार्ड़ के अनुसार इस साल अब तक 4.8 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के प्राकृतिक हिम शिवलिंग के दर्शन कर कर चुके हैं।पर अब 
9 अगस्त से विभिन्न सुरक्षा कारणो से रोक दी गई है।

हाल ही में हुए भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा मार्ग के कई संवेदनशील हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। इन संवेदनशील हिस्सों को सुगम और सुरक्षित बनाने का कार्य सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में और अधिक बारिश तथा खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया है।

यात्रा भले ही रोक दी गई हो पर पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान हमेशा की तरह जारी रहेंगे। यात्रा की परंपरा के अनुसार पवित्र ‘छड़ी मुबारक’ अपने पारंपरिक पहलगाम मार्ग से आगे बढ़ेगी। 28 अगस्त 2026 को छड़ी मुबारक के पवित्र गुफा में पहुंचने और विधिवत पूजन के साथ ही इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा का औपचारिक समापन होगा।