आगामी 02 सितंबर को गोंदिया में मनाई जाएगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री सुखदेवजी अग्रवाल की 125 वीं जयंती 

                                              गोंदिया, 31 अगस्त 2026 -: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. श्री सुखदेवजी अग्रवाल की 125वीं जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी बुधवार, 2 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे, श्री गुरुनानक स्कूल ग्राउंड, गोंदिया में होने जा  रहा है।

इस गौरवशाली अवसर पर क्षेत्र के दिग्गज नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहने वाली है।इस हेतु जयंती महोत्सव में पधारने वाले सभी अतिथियों का आयोजक परिवार द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आमंत्रित अतिथि:  मा. श्री प्रफुलभाई पटेल - सांसद, राज्यसभा,,  मा. श्री राजेन्द्र जी जैन - सांसद, राज्यसभा,.  मा. श्री इंद्रनील जी नाईक - पालकमंत्री, गोंदिया जिला,.  मा. श्री परिणय जी फुके - विधायक, महाराष्ट्र,.  मा. श्री विनोद जी अग्रवाल - विधायक, गोंदिया,,मा. श्री गोपालदास जी अग्रवाल - पूर्व विधायक, गोंदिया, मा. श्री गिरिश जी व्यास - पूर्व विधायक, नागपुर, मा. श्री विजय जी रहांगडाले - विधायक, तिरोड़ा, मा. श्री संजय जी पुराम - विधायक, आमगांव-देवरी,. मा. श्री संजय जी भेंडे - विधायक, नागपुर. मा. श्री दामोदर जी अग्रवाल - पूर्व नगराध्यक्ष, गोंदिया, मा. श्री सचिन जी शेंडे - नगराध्यक्ष, गोंदिया, आमंत्रित है।

यह कार्यक्रम श्री सुखदेव अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से मनाया जाने वाला है। इस  कार्यक्रम में  गणेश वंदना. स्वागत गीत व अतिथियों के स्वागत के बाद क्रमवार  मेधावी छात्र -छात्राओं और स्वतंत्रता सेनानीयों का सम्मान किया जाएगा।शुभाकांक्षी:सुखदेव जी अग्रवाल (शाह) परिवार, गोंदिया ने समस्त गोंदिया वासियों से इस ऐतिहासिक 125वें जयंती महोत्सव में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।