नाबालिग लड़की का डेढ़ साल तक यौन शोषण; POCSO के तहत मामला दर्ज

नागपुर - आए दिन लड़कियों से यौन शोषण के मामले अखबारों की सुर्खिया बनते है अब एक और मामला सामने आया है जिसमें एक नाबालिग लड़की का डेढ़ साल से ज़्यादा समय तक यौन शोषण किए जाने की खबर है। कपड़े बदलते हुए एक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी पर। हुडकेश्वर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान महेश प्रेमदास मलखेड़े (38, निवासी मेंधला, नरखेड़) के तौर पर हुई है। वह हुडकेश्वर के जानकीनगर इलाके में रहता था। जांच में पता चला कि आरोपी की पत्नी एक बचत समूह चलाती थी। नाबालिग लड़की की मां ने जब उस समूह से लोन लिया, तो दोनों परिवारों के बीच जान-पहचान हो गई और नाबालिग लड़की अक्सर बचत समूह के कलेक्शन के पैसे जमा करने के लिए आरोपी के घर जाती थी। कुछ समय पहले, जब आरोपी की पत्नी बीमार पड़ी, तो पीड़िता और उसकी मां ने अस्पताल में उसकी देखभाल की। ​​इसके बाद, नाबालिग लड़की घर के कामों के लिए अक्सर आरोपी के घर जाती रही। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान आरोपी ने लड़की के कपड़े बदलते हुए एक वीडियो बना लिया। उस पर आरोप है कि उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देकर नाबालिग लड़की को बार-बार अपने घर बुलाया।और लड़की का यौन शोषण किया।

आरोप है कि ने यह हरकत सितंबर 2024 से जुलाई 2026 के बीचकई बार उसका शोषण किया। उत्पीड़न सह न पाने की स्थिती आने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती अपनी मां को बताई फिर हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर, हुडकेश्वर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।