मनसर - नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे (NH-44) एक बार फिर जंगली जानवरों के लिए जानलेवा साबित हुआ है। इस मार्ग पर पौनी फॉरेस्ट रेंज की सीमा से गुजरता हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नर तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश पैदा कर दिया हैऔर वन्यजीवों की सुरक्षा का मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना गुरुवार (16 जुलाई) सुबह करीब 6:00 बजे हुई, जब तेंदुआ पौनी के पास नेशनल हाईवे पार कर रहा था। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि तेंदुए के सिर में गंभीर चोट आई और बहुत ज़्यादा खून बहने से उसकी तुरंत मौत हो गई। हादसे के बाद, खुमरी स्थित ओरिएंटल टोल प्लाज़ा के कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुँचे, औपचारिक जाँच कर शव को अपने कब्ज़े में लिया। फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर माने के अनुसार, वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हाईवे के दोनों ओर सुरक्षा घेरा (फेंसिंग) लगाया गई है। वन विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि तेंदुआ किसी तरह फेंसिंग पार कर सड़क तक पहुँच गया होगाऔर तेज रफ्तार वाहन से टकराकर जान खो बैठा। हादसे को अंजाम देने वाला वा व उसके चालक की तलाश में वन विभाग और पुलिस टोल प्लाज़ा के CCTV फुटेज की मदद से गहन जाँच कर रही हैं। इस घटना के बाद, वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय प्रशासन ने हाईवे पर गाड़ियों की रफ़्तार को कंट्रोल करने के लिए सख़्त उपाय लागू किए जाने चाहिए। सुरक्षित क्रॉसिंग की ज़रूरत: हाईवे के किनारे वन्यजीवों के लिए और ज़्यादा सुरक्षित अंडरपास या ओवरपास (एनिमल क्रॉसिंग) बनाए जाने की माँग की है।

Social Plugin