महिला को-ऑपरेटिव बैंक ने किया राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन का भव्य सत्कार

द महिला को-ऑपरेटिव बैं क लिमिटेड द्वारा नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य सत्कार किया गया. कार्यक्रम में बैंक के पदाधिकारियों, संचालक मंडल व कर्मचारियों ने सांसद जैन का अभिनंदन करते हुए उनके सफल संसदीय कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह में देवेंद्रनाथ चौबे, केतन तुरकर, बैंक की अध्यक्ष डॉ. माधुरी नासरे, उपाध्यक्ष प्रियाताई हरीणखेड़े, संचालिका रेखा दवे, आशा पाटील, द्वारकाताई सावंत, ललिता यादव, नेहा तुरकर, संगीता तिवारी, रूपा मिश्रा, माधवी साखरे, लता अवस्थी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भाग्यश्री गाडे, प्रबंधक कुंदा निनावे सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन ने सम्मान के लिए बैंक परिवार का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र ग्रामीण एवं शहरी अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है और इसके सुदृढ़ीकरण के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे. साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने का विश्वास व्यक्त किया. कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ हुआ