न्यूज अपडेट
कुएं में बाघ का शव मिलने का मामला , संदिग्धता के आधार पर किसान गिरफ्तार
गोंदिया, 15 जुलाई -:मुरदोली की घटना, जिसमें कुएं में एक बाघ का शव मिला उस प्नकरण में संदिग्धता के आधार पर जमीन के मालिक किसान को गिरफ्तार किया गया है।
विगत् 11 जुलाई को रोशन लालचंद कटरे मुरदोली निवासी के खेत में बने एक कुएं में बाघ का शव मिला। इसी घटना के सिलसिले में वन विभाग ने आज 15 जुलाई कोउन्हें गिरफ्तार किया गया है .गिरफ्तारी का आधार यह बताया गया है कि वर्ष 2024 में इसी व्यक्ति के खिलाफ बिजली के तार के संपर्क में आने से बाइसन की मौत के मामले में वन अपराध का केस दर्ज किया गया था।उसू के चलते सक के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है।मामले की जाँच में और स्पष्टता बाघ की मौत की सही वजह मिलने के बाद ही आ पाएगी। सड़क अर्जुनी में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे आर. जी. बेहरे इस मामले की जांच कर रहे हैं।
Social Plugin