नाबालिग लड़की से छेड़छाड़; गुस्साए ग्रामीण पहुँचे पुलिस के पास

गोंदिया:28जुलाी 2026 - गोंदिया पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले गिरोला के पास लंबटोला के प्राइमरी स्कूल के शिक्षक संजय अग्रवाल नाम के शिक्षक पर एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इलाके में भारी आक्रोश है । गुस्साए ग्रामीणों ने रावणवाड़ी पुलिस स्टेशन में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। इस बीच, गोंदिया पंचायत समिति के बी. ई. ओ. एम.एल. मेश्राम ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई और पंचायत समिति के पास औपचारिक शिकायत मिलते ही शिक्षक को निलंबित करने का प्रस्ताव जिला परिषद को भेजा जाएगा।

आरोपी शिक्षक पर आरोप का यह पहला मामला नहीं है; इससे पहले भी डंागोरली में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला उनके खिलाफ दर्ज किया गया था पर प्रशासन ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की थी। नौकरी से बर्खास्त करने की माँग - इस घटना के बाद भड़के हुए ग्रामीणों ने रावणवाड़ी पुलिस स्टेशन में मांग की है कि इस शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पुलिस पीड़िता और उसके माता-पिता के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों और अभिभावक मांग कर रहे हैं कि शिक्षा विभाग इस घटना का गंभीरता से संज्ञान ले और संबंधित शिक्षक को नौकरी से बर्खास्त करे।