तेज़ रफ़्तार कार पुल से गिरी;महिला की मौत, तीन घायल
गोंदिया- इतवार की रात्री करीब 1:00 बजे गोंदिया-देवरी मार्ग पर हरदोली ग्राम के निकट एक तेज़ रफ़्तार कार बेकाबू होकर नहर के पुल की रेलिंग तोड़ नहर में जा गिरी।इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और कार के बैठे ,तीन लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार,MH 35 AJ 3777 कार नागपुर से साखरीटोला की ओर जा रही थी, तभी ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया इस कारण; गाड़ी पुल केरेलिग को तोड़न नहर में गिर गई। इस घटना में साखरीटोला निवासी लीलाबाई गौतम की मौके पर ही मौत हो गई,, विजय गौतम (48), सरिता गौतम (40) और यश लक्षने (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की खबर मिलते ही '108' इमरजेंसी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस कर्मचारियों ने तुरंत घायलों को नहर से बाहर निकाल, उन्हें अमगांव के ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। खबरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर है।नसालेकसा पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Social Plugin